Wednesday, February 18, 2026
Home Slider लातेहार जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, रॉक स्टार जीता

लातेहार जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज, रॉक स्टार जीता

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2021 -22 का उद्घाटन शुक्रवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन के मुख्य अतिथि पंचायती राज पदाधिकारी बंधन लांग तथा जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बलेबाजी कर किया। बंधन लॉन्ग ने कहा कि जिला भर के खिलाड़ी अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करे तथा खेल को खेल भावना से खेले।

जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि लातेहार जिला में क्रिकेट के प्रति खिलाड़ियों का रुझान ज्यादा है। इस बढ़ते रुझान को देखते हुए यहाँ के संघ तथा संघ के पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं जो क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शुभ संकेत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। वहीं संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने की। मौके पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, अनिल सिंह, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, कमिटी सदस्य मनीष कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार सदस्य सह मैच पर्यवेक्षक शैलेश कुमार, कबड्डी संघ के सचिव आनंद कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, समरेश बादल समेत कई लोग उपस्थित थे।

रॉक स्टार ने आरएससीसी को 25 रन से हराया

सीनियर जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच रॉक स्टार तथा आरएससीसी के बीच खेला गया। रॉक स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सके। श्रवण महली ने 27, विवेक आर्या ने 27 तथा रौशन भगत ने 23 रन का योगदान दिया। आरएससीसी की ओर से राजीव उरांव 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरएससीसी ने सत्यम पांडेय की घातक गेंदबाजी के सामने 85 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गयी। जिसमे राजीव ने 21 तथा रोहित ने 13 रन का योगदान दिया। रॉक स्टार की ओर से सत्यम पांडेय ने 5 तथा श्रवण महली ने 2 विकेट चटकाए। वही मैन ऑफ द मैच रॉक स्टार के सत्यम पांडेय को संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा दिया गया। मैच के अंपायर अंकित गौरव तथा न्यूटन आनंद थे जबकि स्कोरिंग समरेश बादल ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights