Tuesday, May 26, 2026
Home Slider पीडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा-25 नवंबर को चुनाव को छोड़ बाकी हर मुद्दे पर चर्चा

पीडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा-25 नवंबर को चुनाव को छोड़ बाकी हर मुद्दे पर चर्चा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी द्वारा पिछले चार अक्टूबर में लिये गये निर्णय के आलोक मे सभी निजी क्लबो का फॉर्म कार्यालय में जमा किया गया , जिसमें ग्रामीण क्षेत्रो के क्लबो का भी फॉर्म जमा किया गया है।

कुछ सरकारी क्लबों का फॉर्म आज तक पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में जमा नही हो सका। ऐसे क्लबों से निवेदन है कि वे सर्वप्रथम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल से  यह सत्यापित कर लें कि पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन में वर्तमान में कौन- कौन से पदाधिकारी कार्यरत है।

विदित हो कि अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्राणवीर को पीडीसीए से निष्कासित किया जा चुका है।

साथ -साथ यह भी सूचित किया जाता है दिनाक 30/10/2021 को माननीय लोकपाल बीसीए द्वारा पारित आदेश के आलोक में चुनाव को छोड़कर सभी प्रस्तावों पर चर्चा एसजीएम और एजीएम 25 नवंबर को की जायेगी। यह जानकारी पीडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights