Sunday, June 14, 2026
Home Slider राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में शशिकांत ने स्वर्ण व जीतेश ने कांस्य पदक जीते

राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में शशिकांत ने स्वर्ण व जीतेश ने कांस्य पदक जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। इंदिरा गांधी स्टेडियम,नई दिल्ली में सम्पन्न हुए प्रथम राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के सीनियर पुरूष वर्ग के गी स्पर्धा के 62 किलोग्राम में बिहार के शशिकांत सिंह ने फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के संतोष को पराजित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया जबकि जूनियर ( अंडर -19 ) वर्ग के नोगी इवेंट के 58 किलोग्राम वजन के स्पर्धा में बिहार के जीतेश कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त कर बिहार के लिए इतिहास रच दिया।

इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के सचिव गौरी शंकर ने शशिकांत सिंह ने बिहार को क्रमशः गोल्ड व कांस्य पदक दिलाते हुए बिहार को गौरवान्वित किया है। बिहार की ओर से राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में पहली बार सहभागिता करते हुए शशिकांत को गोल्ड मेडल व जीतेश कुमार को काँस्य पदक जीतने पर ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष किशलय किशोर, सचिव गौरी शंकर, संयुक्त सचिव पुष्कर देव,प्रशिक्षक दीपक सिंह कश्यप,संगीता कुमारी,प्रबंधक रवि रंजन कुमार, पूर्वी चम्पारण के जिलाध्यक्ष व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.हेना चंद्रा, जिला सचिव केशव कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि इससे राज्य व जिला के उदयमान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक पदक जीतने में भी मदद मिलेगी। शीघ्र हीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले शशिकांत व जीतेश को ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार व पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कमिटी की ओर से सम्मानित किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.