Friday, June 19, 2026
Home Slider बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी इंडियन वेल्स क्वार्टर फाइनल में हारी

बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी इंडियन वेल्स क्वार्टर फाइनल में हारी

by Khel Dhaba
0 comment

इंडियन वेल्स। भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव को बीएनपी परीबस ओपन पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पराजय का सामना करना पड़ा।

एक घंटे और छह मिनट तक खेले गए मुकाबले में बोपन्ना और शापोवालोव रूस के आंद्रेइ रूबलेव और असलान कारात्सेव से 4-6, 4-6 से हार गए।

इससे पहले बोपन्ना और शापोवालोव की गैर वरीय जोड़ी ने जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था। क्रोएशिया के इवान डोडिज के साथ बोपन्ना पिछले महीने अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर तक पहुंचे थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.