Friday, June 19, 2026
Home Slider आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण कार्तिक को फटकार

आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण कार्तिक को फटकार

by Khel Dhaba
0 comment

शारजाह। कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे आईपीएल क्वालीफायर के दौरान लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है।

उस घटना का उल्लेख नहीं किया गया है जिसकी वजह से फटकार लगी है लेकिन रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद कार्तिक को स्टम्प उखाड़ते देखा गया था। कार्तिक ने लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।

आईपीएल द्वारा बुधवार को देर रात जारी बयान में कहा गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 अक्टूबर को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है।

इसमें कहा गया कि कार्तिक ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.2 का उल्लंघन यानी लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके लिये मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.