Thursday, June 18, 2026
Home Slider संतोष ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल & ट्रेनिंग कैंप 26 अक्टूबर से गया में

संतोष ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल & ट्रेनिंग कैंप 26 अक्टूबर से गया में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम का चयन सह प्रशिक्षण शिविर आगामी
26 अक्टूबर से गया जिला फुटबॉल संघ की देखरेख में सुब्रमण्यम स्टेडियम गांधी मैदान गया में संतोष ट्रॉफी 2020-21 के लिए किया जायेगा।

ट्रायल दो दिनों तक चलेगा इसके बाद ट्रेनिंग कैंप होगा। यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि खतीब अहमद (उपाध्यक्ष बीएफए और सचिव गया डीएफए) समन्वयक के रूप में काम करेंगे। संतोष कुमार को कैंप प्रभारी होंगे।

ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को इन डाक्यूमेंट्स को लेकर आना होगा।
  1. राष्ट्रीयता का मूल पता प्रमाण जारी किया गया दस्तावेज़ जो खिलाड़ी की भारतीय राष्ट्रीयता को साबित करता हो। यानी आधार कार्ड के अलावा या तो ड्राइवरी लाइसेंस, या पैन कार्ड या बैंक अकाउंट यानी पासबुक।
  2. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  3. टीकाकरण प्रमाण पत्र (दोनों खुराक अनिवार्य)
  4. आधार कार्ड
  5. बिहार फुटबॉल संघ द्वारा जारी पहचान पत्र
  6. जिला से अनापत्ति प्रमाण पत्र या सिफारिश पत्र।
  7. फोटोज

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.