Monday, June 15, 2026
Home Slider बिहार राज्य माउंटेन साइक्लिंग चैंपियनशिप 9 अक्टूबर से

बिहार राज्य माउंटेन साइक्लिंग चैंपियनशिप 9 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आगामी  9 व 10 अक्टूबर 2021 को दीघा ( पटना) के जयप्रकाश सेतू के नीचे गंगा घाट के पास तीसरे बिहार राज्य सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर माउंटेन साइक्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में राज्य के वैसे राइडर को भाग लेने की अनुमति दी गई है जिसकी न्यूनतम गति 30 कि ० प्रति घंटा है।

इस बात की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह ने बताया कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर राज्य टीम का गठन किया जाएगा जो कि साइकिलिंग फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुणे (महाराष्ट्र) में आगामी 28 से 30 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की जाने वाली 18वीं राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर माउन्टेन साइक्लिंग चैंपियनशिप में भाग लेगें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.