Wednesday, June 10, 2026
Home Slider टी 20 विश्व कप से यह स्टार इंडियन क्रिकेटर का दर्द बना चिंता का विषय, सुई लेकर खेल रहा IPL

टी 20 विश्व कप से यह स्टार इंडियन क्रिकेटर का दर्द बना चिंता का विषय, सुई लेकर खेल रहा IPL

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। वरुण चक्रवर्ती को आगामी टी20 विश्व कप में भारत का अहम गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम को तमिलनाडु के इस कलाई के स्पिनर पर काफी मेहनत करनी होगी जिसके घुटने पूरी तरह से ठीक नहीं हैं।

भारतीय टीम में 10 अक्टूबर तक बदलाव किया जा सकता है लेकिन घुटनों की समस्या के बावजूद वरूण की गेंदबाजी को देखते हुए उनका खेलना तय है।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि वरूण के घुटनों की हालत बहुत अच्छी नहीं है । उसे दर्द होता है लेकिन अगर यह टी20 विश्व कप नहीं होता तो भारतीय टीम प्रबंधन उसे खिलाने का जोखिम नहीं लेता। उन्होंने कहा कि इस समय फोकस टी20 विश्व कप के लिये उसे दर्द से राहत दिलाने पर है। उसके बाद रिहैब के बारे में विचार किया जायेगा। वरूण ने आईपीएल में अभी तक 6.73 की इकॉनामी से 13 मैचों में 15 विकेट लिये हैं।

सूत्र ने कहा कि केकेआर के सहयोगी स्टाफ ने वरूण के लिये विस्तृत फिटनेस कार्यक्रम बनाया है। उसे दर्दनिवारक इंजेक्शन भी दिये जा रहे हैं ताकि वह चार ओवर डाल सके। इन इंजेक्शन से दर्द में राहत मिलती है। टीवी पर उसका दर्द नजर नहीं आता लेकिन जब वह गेंदबाजी नहीं कर रहा होता है तो दर्द होता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.