पटना। वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टीम की हार का सिलसिला जारी है। शनिवार को खेले गए मैच में दिल्ली ने बिहार को नौ विकेट से हराया। बिहार की यह लगातार चौथी हार है।
बिहार ने पहले खेलते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाये। जवाब में दिल्ली ने 21.2 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की ओर से यश भाटिया ने 45 गेंद में 58, आदित्य चौधरी ने 56 गेंद में नाबाद 28 और यश धुल ने 27 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये। बिहार की ओर एक मात्र विकेट काव्या वेद ने लिया।
टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एक बार फिर बिहार के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए। कप्तान सरवन निगरोध और आदित्य राज विकेट पर तो जरूर टिके पर इनके बल्लों से रन नहीं बरसे। खैर इन दोनों द्वारा बनाये गए रन और बीच में प्रशांत श्रीवास्तव व तरुण कुमार सिंह द्वारा किये गए कुछ सहयोग से बिहार ने बारिश से बाधित इस मैच में 45 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाये।

बिहार की ओर से सरवन निगरोध ने 96 गेंदों में 1 चौका की मदद से 22, प्रशांत श्रीवास्तव ने 9 गेंदों में 1 छक्का की मदद से 12, तरुण कुमार सिंह ने 22 गेंद में दो चौका की मदद से 11, उपकप्तान आदित्य राज ने 69 गेंद में दो चौका की मदद से 29,राहुल कुमार ने नाबाद 11 रन बनाये।
इनके अलावा आदित्य सोनी ने 0, अभिषेक ने 16 गेंद में 5, अनिकेत कुमार ने 5 गेंद में 1, अभिषेक भारद्वाज ने 14 गेंद में 2, आदित्य आनंद ने 20 गेंद में 8, काव्या वैद्य ने 7 गेंद में 3 रन बनाये।
- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज
- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते
- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी
- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता