Tuesday, February 3, 2026
Home Slider मामला सेलेक्शन का, पीडीसीए के कार्य पर पड़ोसी जिला संघ ने उठाए सवाल, PDCA ने गलती सुधारी

मामला सेलेक्शन का, पीडीसीए के कार्य पर पड़ोसी जिला संघ ने उठाए सवाल, PDCA ने गलती सुधारी

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से कहा गया है कि पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं अध्यक्ष के द्वारा चुनी गई टीम में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से 5 सालों के लिए निलंबित खिलाड़ी रोहित राज का चयन होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण दिखता है।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी रोहित राज को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ ने दिनांक 23/12/2018 को 5 वर्षों के लिए निलंबित किया था। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सत्र 2021-22 के लिए पटना जिला के सचिव एवं अध्यक्ष के द्वारा चुनी गई टीम में रोहित राज का नाम प्रकाशित हुआ है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा इसकी सूचना दिनांक 16/11/2019,27/11/2019 और 24/9/2020को दी जा चुकी है। ऐसे मामलों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को भी ध्यान देने की आवश्यकता है, कि जब कोई खिलाड़ी किसी जिला से निष्कासित हो तो वह किसी दूसरे जिला से कैसे खेल सकता है? इससे तो ऐसा लगता है कि किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा रोहित राज का पटना से चयन कराया गया है।

अभी तक रोहित राज ने भोजपुर जिला क्रिकेट संघ से एन.ओ.सी. के लिए Apply भी नहीं किया है। ऐसे मामलों में बिहार क्रिकेट संघ को भी ध्यान देने की एवं कड़ी कार्यवाई करने की आवश्यकता है। क्योंकि जब किसी जिला द्वारा निष्कासित खिलाड़ी को दूसरे जिला के द्वारा सहारा देकर क्रिकेट में अराजकता को बढ़ावा देना सर्वथा अनुचित होगा।पटना जिला किकेट संघ को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इधर नटवर सिंह को लेकर खबर आई है कि वैशाली जिला क्रिकेट संघ से सस्पेंड है।

पड़ोसी जिला संघ से सूचना मिलने के बाद पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा गुट द्वारा गलती सुधार कर नई लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट से इन दोनों प्लेयरों के अलावा दीवान रेहान खान का भी लिस्ट से हटा दिया गया। दीवान रेहान खान अब कैमूर की ओर से खेलते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights