Friday, June 5, 2026
Home Slider फुटबॉल : युवेंटस की संघर्षपूर्ण जीत, चोटिल हुए डायबाला

फुटबॉल : युवेंटस की संघर्षपूर्ण जीत, चोटिल हुए डायबाला

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। सैंपडोरिया के खिलाफ सीरि ए फुटबॉल मुकाबले में 3-2 से मिली संघर्षपूर्ण जीत में युवेंटस के लिये गोल करने वाले स्ट्राइकर पाउलो डायबाला चोटिल होने के बाद रोते हुए मैदान से निकले।

कुछ सालों से लगातार फिटनेस समस्याओं के शिकार डायबाला को इस मैच में फिर चोट लगी । वह चल नहीं पा रहे थे और साथी खिलाड़ियों का सहारा लेना पड़ा।

युवेंटस के कोच मासिमिलानो अलेग्री ने मैच के बाद कहा कि डायबाला और अलवारो मोराटा चेलसी के खिलाफ बुधवार को चैम्पियंस लीग का मैच और शनिवार को सीरि ए में तोरिनो के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेंगे।

युवेंटस के लिये डायबाला के अलावा लियोनार्डो बोनुची और मैनुअल लोकेटली ने गोल दागे । वहीं सैंपडोरिया के लिये माया योशिडा और अंतोनियो कैंड्रेवा ने गोल किये।

अन्य मैचों में रोमा को लाजियो ने 3-2 से हराया। वहीं सालेरनिताना को सासुओलो ने 1-0 से मात दी और एम्पोली ने बोलोग्ना को 4-2 से हराया। शीर्ष पर काबिज नपोली ने कैगलियारी को 2-0 से शिकस्त दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.