Saturday, June 13, 2026
Home Slider बायर्न म्यूनिख जीता पर लेवानदोवस्की 19 मैच के बाद गोल करने में नाकाम

बायर्न म्यूनिख जीता पर लेवानदोवस्की 19 मैच के बाद गोल करने में नाकाम

by Khel Dhaba
0 comment

बर्लिन। बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंतिम स्थान पर चल रहे ग्रुथर फुर्थ को 3-1 से हराया। पोलैंड के स्टार रॉबर्ट लेवानदोवस्की का हालांकि इस मुकाबले के दौरान बायर्न की ओर से रिकॉर्ड लगातार 19 मैचों में गोल करने का सिलसिला भी थम गया।

लेवानदोवस्की का शॉट 40वें मिनट में क्रॉस बार से टकरा दिया जिससे वह लगातार 16 बुंदेसलीगा मैचों में गोल करने के गर्ड म्यूलर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से भी चूक गए।

लेवानदोवस्की के 19 मैचों में लीग कप और चैंपियन्स लीग के मैच भी शामिल हैं। वह 15 फरवरी को आर्मेनिया बेलफेल्ड के खिलाफ ड्रॉ मुकाबले से टीम के हर मैच में गोल कर रहे थे।

बायर्न म्यूनिख की ओर से थॉमस म्यूलर (10वें मिनट) और जोशुआ किमिच (31वें मिनट) ने गोल दागे जबकि सबेस्टियन ग्रिसबेक (68वें मिनट) ने आत्मघाती गोल किया।

फुर्थ की ओर से एकमात्र गोल सेड्रिक इटेन ने 87वें मिनट में किया। फुर्थ की टीम शीर्ष बुंदेसलीगा में जगह बनाने के बाद अपने शुरुआती पांच मुकाबले जीतने में नाकाम रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.