Thursday, June 18, 2026
Home Slider IPL में फिर घुसा कोरोना वायरस, SRH के नटराजन निकले पॉजिटिव

IPL में फिर घुसा कोरोना वायरस, SRH के नटराजन निकले पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment
IPL 2023

इंडियन प्रीमियर लीग के फेज-2 पर कोरोना महामारी का साया मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से 4 घंटे 30 मिनट पहले यह समाचार सामने आ रहा है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी.नटराजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा। नटराजन के पॉजिटिव होने के बाद हैदराबाद के ऑलराउंडर विजय शंकर के अलावा पांच कोचिंग स्टाफ को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

मई में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में UAE में कराने का फैसला किया था। कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था। यह यह टूर्नामेंट IPL फेज-2 के बाद UAE और ओमान में होगा।

टी नटराजन 9 सितंबर को हैरदाबाद के ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने UAE पहुंच गए थे। यानी वे 13 दिन से वहां मौजूद हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे कब पॉजिटिव हुए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.