मुंबई। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वैश्विक प्रबंधन और मार्केटिंग प्रतिनिधित्व के लिये राइज वर्ल्डवाइड के साथ करार किया है।
किशन की कप्तानी में भारत ने 2016 अंडर 19 विश्व कप जीता था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के जरिये भारतीय टीम में पदार्पण किया और श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में पहला वनडे खेला।


किशन ने राइज वर्ल्डवाइड द्वारा जारी बयान में कहा कि पिछले कुछ साल मेरे लिये असाधारण रहे हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर भी और एक इंसान के तौर पर भी। अब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं और मुझे खुशी है कि राइज वर्ल्डवाइड मैदान से बाहर मेरे साथ है।
- बिहार क्रिकेट अकादमी वैशाली जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में
- ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल का शानदार आगाज
- लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में चैंपियंस और लायंस जीते
- बेगूसराय जिला क्रिकेट लीग में दिनकर, बलिया और बेगूसराय क्रिकेट क्लब विजयी
- भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बाराहपुर क्लब जीता