टोक्यो। टोक्यो 2020 के कुश्ती मैट पर भारतीय पहलवानों के मुकाबले भी शुरू हो गए हैं। सबसे पहले भारतीय महिला पहलवान सोनम मलिक (Sonam Malik) ने ओलंपिक पदार्पण किया।
सोनम (Sonam) महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के 62 किग्रा वर्ग के 1/8 फाइनल राउंड में मंगोलिया (Mangolia) की बोलोरतुया खुरेलखुव (Bolortuya KHURELKHUU) के खिलाफ शुरुआत बढ़त के बावजूद 2-2 से बराबरी करने के बाद तकनीकी आधार पर हार गईं।
अब सोमन (Sonam) को बोलोरतुया ( Bolortuya) के फाइनल में पहुंचने की दुआएं करनी होगी, ताकि उन्हें रेपचेज में उतरकर कांस्य पदक जीतने का मौका मिल सके।

- बीआईपीएल के सेलेक्शन ट्रायल में उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़
- पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज
- IPL 2026 FINAL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बचाया अपना खिताब
- संजय भट्टाचार्य मेमोरियल स्कूल टेटे में कुमारी अनन्या को तिहरा खिताब
- बिहार स्टेट ताइक्वांडो में पटना की टीम ओवरऑल चैंपियन