Saturday, June 13, 2026
Home Slider कोलंबिया को हरा अर्जेंटीना Copa America Cup के फाइनल में, ब्राजील से होगी भिड़ंत

कोलंबिया को हरा अर्जेंटीना Copa America Cup के फाइनल में, ब्राजील से होगी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रासीलिया (ब्राजील)। रियो डि जिनेरियो के एतिहासिक माराकाना स्टेडियम में शनिवार को होने वाले कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में लियोनल मेसी का अर्जेन्टीना और नेमार का ब्राजील आमने-सामने होंगे।

अर्जेन्टीना ने मंगलवार को हुए सेमीफाइनल में कोलंबिया को पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के नायक अर्जेन्टीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज रहे जिन्होंने तीन पेनाल्टी बचाई।

ब्रासीलिया के माने गारिंचा स्टेडियम में नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था। अर्जेन्टीना को सातवें मिनट में ही लॉटेरो मार्टिनेज ने बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ में लुई डियाज (61वें मिनट) ने स्कोर 1-1 कर दिया।

मेसी ने मैच के बाद कहा, ‘‘एमी (एमिलियानो) शानदार है। हमें उस पर भरोसा था। हमारा लक्ष्य सभी मैचों में खेलना था और अब हम फाइनल जीतने की कोशिश करेंगे।’’

अर्जेन्टीना की टीम 1993 में कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। उस समय भी अर्जेन्टीना ने सेमीफाइनल में निर्धारित समय में मुकाबला गोल रहित बराबर रहने के बाद कोलंबिया को ही पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया था।

ब्राजील ने सोमवार को पेरू को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ब्राजील की टीम ने स्वदेश में कभी कोपा अमेरिका फाइनल मुकाबला नहीं गंवाया है और मौजूदा टूर्नामेंट में भी अब तक छह में से पांच मैच जीत चुकी है।

कोलंबिया की टीम तीसरे स्थान के प्ले आफ में शुक्रवार को पेरू से भिड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.