Sunday, May 31, 2026
Home Slider BCA वेबिनार में शनिवार को तीन दिग्गज हस्तियां होंगी रू-ब-रू

BCA वेबिनार में शनिवार को तीन दिग्गज हस्तियां होंगी रू-ब-रू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित किये जा रहे वेबिनार कार्यक्रम के चौथे सप्ताह में शनिवार यानी 12 जून को भारत के प्रख्यात Sports आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर ओंकार बिलगी खिलाड़ियों को आयुर्वेद के सहारे अपने परफॉर्मेंस को बढ़ाने का गुर बताएंगे।

इंजरी को ठीक करने का तरीका बताएंगे और अपने लाइफस्टाइल को बिना केमिकल दवाओं के कैसे सुदृढ़ रखेंगे। विश्व के कई महकमें और स्पोर्ट्स में डॉक्टर ओंकार बिलगी की सेवा ली जा रही है और खिलाड़ियों को इससे लाभ पहुंच रहा है।

शनिवार को ही दिन के 1:30 बजे से विश्व विख्यात स्ट्रैंथ एंड कंडीशनिंग कोच रामजी श्रीनिवासन खिलाड़ियों और ट्रेनर को संबोधित करेंगे।

शनिवार को ही उसी दिन के तीसरे सत्र में भारत के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वसीम जाफर खिलाड़ियों को अपना अनुभव साझा करेंगे और ज्ञान वर्धन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.