Saturday, June 6, 2026
Home Slider लीड्स ने मैनचेस्टर सिटी को हराया, लीवरपूल जीता

लीड्स ने मैनचेस्टर सिटी को हराया, लीवरपूल जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मैनचेस्टर। इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे लीड्स ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराकर उसके इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब के इंतजार को बढ़ा दिया।

लीवरपूल ने हालांकि एस्टन विला को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

लीड्स के लियाम कूपर को मध्यांतर से ठीक पहले लाल कार्ड दिखाया गया। टीम ने हालांकि पूरे दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद स्टुअर्ट डैलास (42वें और 90 प्लस 1 मिनट) के दो गोल की बदौलत जीत दर्ज की। सिटी की ओर से एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने 76वें मिनट में किया।

सत्र की चौथी हार के बावजूद सिटी ने 14 अंक की बढ़त बना रखी है जबकि छह मैच बचे हैं। दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने हालांकि उससे दो मैच कम खेले हैं।

दूसरी तरफ एनफील्ड में मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था लेकिन ट्रेंट एलेक्सांद्र आर्नोल्ड ने इंजरी टाइम के पहले मिनट में गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। टीम की ओर से एक अन्य गोल मोहम्मद सालाह ने किया।

एस्टन विला की ओर से ओली वाटकिन्स ने गोल दागा। इस जीत से पांचवें स्थान पर मौजूद लीवरपूल के 31 मैचों 52 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद चेल्सी से सिर्फ दो अंक पीछे है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.