Home Slider शूटिंग विश्व कप : भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिश्न मिक्सड टीम में जीता स्वर्ण

शूटिंग विश्व कप : भारत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिश्न मिक्सड टीम में जीता स्वर्ण

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। भारत के संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने यहां कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्सड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

राजपूत और तेजस्विनी ने फाइनल में यूक्रेन के सेरही कुलिश और अन्ना इलिना को 31-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस विश्व कप में यह भारत का 11वां स्वर्ण पदक है।

इस बीच, एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रराशेर को 31-15 से हराकर कांस्य पदक जीता।

राजपूत और तेजस्विनी इससे पहले 588 का स्कोर कर फाइनल क्वालीफिकेशन राउंड में पहुंचे थे। दोनों निशानेबाजों ने 294-294 अंक हासिल किए।

पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सभी तीन भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय निशानेबाजों ने इससे पहले महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में तीनों पदक जीत कर क्लीन स्वीप किया था। इस वर्ग में चिंकी यादव ने स्वर्ण, राही सरनोबात ने रजत और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीते थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights