Tuesday, February 3, 2026
Home BCLT20 BCL T20 : अंकित सिंह का शानदार पचासा, भागलपुर बुल्स 7 विकेट से जीता

BCL T20 : अंकित सिंह का शानदार पचासा, भागलपुर बुल्स 7 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंकित सिंह (70 रन, 47 गेंद, 7 चौका, 3 छक्का ) की अर्धशतकीय पारी व शशि शेखर और प्रशांत कुमार सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भागलपुर बुल्स ने बिहार क्रिकेट लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए पहले मैच में गया ग्लैडिटर्स को 7 विकेट से हराया।

टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए गया ग्लैडिटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाये। जवाब में भागलपुर बुल्स ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 147 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

राजधानी ऊर्जा स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और एलीट Sports के तत्वावधान में चल रही इस लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए पहले मैच में टॉस भागलपुर बुल्स के कप्तान मो रहमतुल्लाह ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

गया ग्लैडिटर्स की शुरुआत खराब रही। 3 रन पर सचिन कुमार सिंह के रूप पहला विकेट और 13 रन के योग पर सिद्धांत विजय के रूप में दूसरा विकेट गिरा। कप्तान सचिन कुमार सिंह बिना खाता खोले और सिद्धांत विजय 4 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद पीयूष कुमार सिंह की अर्धशतकीय पारी और मध्यक्रम के बल्लेबाजों के सहयोग से 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन गया ग्लैडिटर्स ने बनाया।

पीयूष कुमार सिंह ने 38 गेंदों में चार चौकों व 2 छक्कों की मदद से 54, राजेश सिंह ने 11, विकास यादव ने 17, रिषभ राकेश ने 12, सूरज राठौर ने 15, विकास पटेल ने नाबाद 18 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg

भागलपुर बुल्स की ओर से प्रशांत कुमार सिंह ने 40 रन देकर दो, शशि शेखर ने 15 रन देकर 3,मुकेश कुमार ने 31 रन देकर 1 और रिषभ राज ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में भागलपुर बुल्स ने शानदार शुरुआत की। सलामी जोड़ी अंकित सिंह और विश्वजीत गोपाला ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। विश्वजीत गोपाला 20 गेंद में पांच चौकों व 1 छक्का की मदद से 30 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज विकास रंजन ने अंकित सिंह का पूरा साथ दिया और टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया। विकास रंजन के रूप में दूसरा विकेट गिरा। विकास रंजन ने 34 गेंद में दो चौकों व 1 छक्का की मदद से 32 रन बनाये। टीम का योग जब 137 रन था तो अंकित सिंह सचिन कुमार सिंह की गेंद पर सिद्धांत विजय कैच कर लिये गए लेकिन तब तक वे अपना काम कर चुके थे। अंकित सिंह ने 47 गेंद में सात चौकों व 3 छक्कों की मदद से 70 रन बनाये। अंत में मो रहमतुल्लाह ने नाबाद 10 रन की पारी कर खेल कर टीम को जीत दिला दी।

गया ग्लैडिटर्स की ओर से सचिन कुामर सिंह ने 25 रन देकर 2 और शाकिब हसन ने 26 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights