Friday, June 12, 2026
Home Slider क्रिकेट प्रशासक सह ज्योतिष मोहन जी शुरू किया अपना Youtube चैनल,नाम है NAKSHATRAVANI

क्रिकेट प्रशासक सह ज्योतिष मोहन जी शुरू किया अपना Youtube चैनल,नाम है NAKSHATRAVANI

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सह ज्योतिषाचार्य सुनील रोहित उर्फ मोहन जी ने नक्षत्रवाणी (NAKSHATRAVANI) नाम से एक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की है। इस चैनल पर आपको ज्योतिष से संबंधी सारी जानकारियां मिलेंगी।

अपने यूट्यूब चैनल के बारे में ज्योतिषाचार्य मोहन जी ने कहा कि बहुत दिनों से मेरे मन में इसकी शुरुआत करने का कार्यक्रम बन रहा था। इसके बाद हमारे चाहने वाले और हमसे ग्रह-नक्षत्र से संबंधी कष्ट को दूर करवाने का उपाय जानने वालों ने कहा कि आप अपनी जानकारियों को आम जनता को पहुंचाएं जिससे वह व्यक्ति अपने कष्ट को दूर कर सके जो आपके पास पहुंचने में सक्षम नहीं है।

मोहन जी ने बताया इस यट्यूब चैनल से हम लोगों की समस्याओं के समाधान के बारे में बतायेंगे और उन्हें सटीक जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नक्षत्रवाणी का अपना वेबपोर्टल होगा जिस पर ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र से लेकर धर्म-अध्यातम से जुड़ी हर तरह जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस वेबपोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे पूजन सामग्री से लेकर ज्योतिषी से संबंधी यंत्र जैसे अंगूठी,पत्थर, मूंगा या अन्य चीजें ऑनलाइन मंगा सकेंगे।

चैनल खोलने के लिए यहां क्लिक करें https://www.youtube.com/watch?v=BhpwxHE326c

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.