29 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

क्रिकेटर सचिन कुमार सिंह के जन्म तिथि को लेकर दो और डाक्यूमेंटस आया सामने, उसमें बर्थडे 25.12.1994

पटना। चेन्नई में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रही बिहार टीम के सदस्य सह स्टार क्रिकेटर सचिन कुमार सिंह के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है।

उनके जन्म प्रमाण पत्र का दो और डाक्यूमेंट सामने आया है। एक डाक्यूमेंटस है जिस पर उन्होंने कोलकाता लीग में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट Sports club की ओर से खेला है। इस लीग में उन्होंने जन्म प्रमाण डाक्यूमेंटस के रूप में वोटर आई कार्ड का शायद प्रयोग किया था जिसमें उनकी जन्म तिथि है 25.12.1994।

इसके अलावा एक डाक्यूमेंटस सामने आया है जिसमें रजिस्टार सह पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कोयलादेवा, फुलवरिया ने लिख कर दिया है कि  मेरे कार्यालय से जो डाक्यूमेंटस जारी किया है उसमें सचिन कुमार सिंह का जन्म तिथि 25.12.1994 है। यह डाक्यूमेंटस 10.10.2014 को जारी किया था।

इसके पहले सचिन कुमार सिंह के जन्मतिथि को लेकर जन्म प्रमाण पत्र वायरल हुआ था। इन दोनों में बहुत कुछ समान है। दोनों जन्म प्रमाण पत्र के निर्गत करने की तिथि एक है यानी 07.07.2015। दोनों का एनबी नंबर भी समान है यानी 11641702। पर इन दोनों में एक फर्क है। दोनों की जन्मतिथि अलग-अलग है। एक में जन्मतिथ 25.12.97 है तो दूसरे में जन्म तिथि 25.12.1993।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में प्लेयरों के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर घालमेल का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इसके पहले कई क्रिकेटरों का इस तरह का मामला सामने आ चुका है। कईयों को इस मामले को दंडित भी किया जा चुका है। एक क्रिकेटर का संडे का बना हुआ जन्मप्रमाण पत्र सामने आया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cricket-Association-Sachin-Kumar-Singh-1.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cricket-Association-Sachin-Kumar-Singh-2.jpeg

कुछ मैच के लिए यह खिलाड़ी बाहर किया गया था पर फिर इस क्रिकेटर को टीम में जगह दी गई थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उम्र संबंधी मामले को लेकर काफी सख्त है।

खेलढाबा.कॉम इन वायरल कागजातों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसकी जांच तो सक्षम प्राधिकार ही कर सकता है। साथ ही खेलढाबा.कॉम किसी भी प्लेयर की प्रतिभा पर भी सवाल खड़ा नहीं करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights