मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 179 रनों से पराजित किया।
दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आर्यन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 246 रनों का विशाल लक्ष्य 7 विकेट खोकर हासिल किया। विश्वजीत ने 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें 17 चौके एवं 1 छक्के लगाए। आशीष ने भी 42 रनों की आकर्षक पारी खेली। आशीष ने अपनी पारी में 2 छक्के एवं पांच चौके लगाए। इसके अलावा प्रियांशु ने 32, कप्तान आर्यन ने 18 एवं अभिराज ने 19 रन बनाए।
बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर की तरफ से शिवम ने 4, प्रियांशु ने दो, अभिनव, अनिकेत ने एक-एक विकेट लिये।
जवाब में बब्लू क्रिकेट एकेडमी जूनियर की पूरी टीम 35 ओवर में 9 विकेट पर 67 रन ही बना सकी उनके बल्लेबाजों में अभिनव ने 11 रन ही दहाई अंक में बना पाए उसके अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ पाया।
दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बब्लू ने 7 ओवर में 3 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किये वही अभिराज ने दो एवं विवेक राज ने दो विकेट प्राप्त किया। आज का मैन ऑफ द मैच दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के विश्वजीत को दिया गया।
कल का मैच : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अंडर 14 टीम बनाम बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स के बीच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।




