Wednesday, June 3, 2026
Home Slider मुजफ्फरपुर अंडर-14 क्रिकेट लीग : आदर्श के ‘पंजा’ के बाद भी डायमंड क्रिकेट क्लब पराजित

मुजफ्फरपुर अंडर-14 क्रिकेट लीग : आदर्श के ‘पंजा’ के बाद भी डायमंड क्रिकेट क्लब पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर- 14  जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में  सोमवार को बिहार स्टेट टी-20 क्रिकेट एकेडमी किड्स ने डायमंड क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हराया।

स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में चल रही इस लीग में डायमंड क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शुभम उत्कर्ष ने 25 एवं आदित्य बाबू ने 20 रन का योगदान दिया।

Also Read : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर क्रिकेट लीग में रॉयल सीसी विजयी

बिहार स्टेट टी- 20 क्रिकेट एकेडमी किड्स की तरफ से मोहम्मद जावेद ने 3, प्रिंस ने तीन, आशीष ने दो तथा आदित्य राज ने दो विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी किड्स ने 24 ओवर में 100 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी किड्स के तरफ से आदित्य ने 25, राजवीर ने 22 एवं संत शरण ने 11 रन बनाए।

Also Read :विष्णु सिंह मेमोरियल गया क्रिकेट लीग में फाउंडेशन सीसी विजयी

डायमंड क्रिकेट क्लब के आदर्श ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके। वहीं प्रियदर्शी ने दो एवं आदर्श ने 1 विकेट प्राप्त किया। आज का मैन ऑफ द मैच डायमंड क्रिकेट क्लब के आदर्श को दिया गया।

कल का मैच : दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम बब्लू इलेवन क्रिकेट एकेडमी जूनियर

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is National-Institute-of-Cricket.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Prs-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Ab-Cricket-Academy-Rohtash-1.jpeg
अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.