29 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

सबा करीम के हाथों जेके क्रिकेट एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन

पटना।  राजधानी पटना के राजीव नगर रोड नंबर-23 स्थित वीणा विद्या निकेतन जेके इंटरनेशनल स्कूल में जेके क्रिकेट एकेडमी का रंगारंग समारोह के बीच पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर सह बीसीसीआई के पूर्व जीएम ऑपरेशन सबा करीम ने उद्घाटन किया। सबा करीम ने पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर बनने वाले जेके इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम व Sports Mall का ऑनलाइन माध्यम से आधारशिला रखी।

एकेडमी के उद्घाटन के मौके पर सबा करीम ने जेके क्रिकेट एकेडमी के सर्वसर्वा पूर्व क्रिकेटर जितेंद्र कुमार सिंह के कार्यों की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जितेंद्र कुमार सिंह का खेल के प्रति काफी रूचि है जिसका परिणाम है कि रांची के बाद पटना में क्रिकेट एकेडमी की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि जेके इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण के बाद बिहार के क्रिकेटरों को एक बेहतर क्रिकेट की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के बिजनेसमैन को खेल के प्रति अपनी रूचि बढ़ाते हुए खेलों के संसाधन को बढ़ाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा सभी प्रशिक्षुओं से ‘शार्टकट ‘ रास्ता से बचने का सलाह दिया। उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। मेहनत व लगन से ही आप सफल हो सकते है। आप सब देश का भविष्य हैं। अपने प्रशिक्षकों द्वारा बताए गए रास्ता पर चले। खेल के साथ- साथ पढा़ई- लिखाई पर भी आप ध्यान दें। खेल व पढा़ई एक दूसरे के पूरक हैं।

सबों का स्वागत जेके क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार , उपाध्यक्षा श्रीमती चंद शिखा सिंह और विद्यालय की संचालिका श्रीमती एकता श्री ने किया। एकेडमी का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस मौके पर अतिथियों ने कबूतर के जोड़े को मुक्त आकाश में उड़ा कर मंगल कामना की।

सभी अतिथियों का तिलक, आरती व पुष्प वर्षा के माध्यम से स्वागत किया गया। इस मौके पर कई दिग्गज हस्तियों को शॉल ओढ़ा कर, श्रीफल और जेके क्रिकेट एकेडमी की टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दो मिनट का मौन रख कर दिया गया।

इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबों का मन मोह लिया। इस मौके पर महनार की विधायक श्रीमती बीणा सिंह, पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह, संजीव कुमार (पूर्व दलीप ट्रॉफी खिलाड़ी), देवकी नंदन दास (जेके क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच), नीलकमल (क्रिकेट कोच), अजय नारायण शर्मा (पूर्व चयनकर्ता,बिहार क्रिकेट टीम) ने क्रिकेट के बारे में अपने-अपने विचार रखे और उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने आशीर्वचन दिये। इन सबों ने जेके क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधन को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी और आगे की शुभकामना भी दी।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद, पूर्व वरीय खिलाड़ी श्रवण गोप, कन्हैया कुमार सिन्हा, सौरभ चक्रवर्ती, राजीव रंजन, राजीव प्रसाद, संजय रंजन, सुजय तिवारी, सुनील कुमार सिंह, निखिलेश रंजन, विष्णु शंकर, सुब्रत चक्रवर्ती, सीएबी के सचिव आदित्य वर्मा, संजय कुमार मंटू, क्रिकेट कोच संतोष कुमार चैपल के अलावा बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राजीव कुमार सिंह मौजूद थे। धन्यवाद व्यक्त विद्यालय की संचालिका श्रीमती एकता श्री ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

जेके क्रिकेट एकेडमी में आउटडोर के साथ-साथ इंडोर प्रैक्टिस की सुविधा उपलब्ध है। इंडोर स्टेडियम में चार प्रैक्टिस विकेट है। यहां पर चार बॉलिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध है। इस बॉलिंग मशीन से अलग-अलग मापदंड से बल्लेबाजों को बैटिंग करने में मदद होगी। आउटडोर स्टेडियम में सीमेंटेड और टर्फ प्रैक्टिस विकेट है। जिम की सुविधा भी उपलब्ध है। 

जेके क्रिकेट एकेडमी के कोच राज्य के जाने-माने खिलाड़ी देवकी नंदन दास, आशीष घोषाल, उदय कुमार, संजीव कुमार सिन्हा होंगे इनके अलावा राज्य के जाने-माने क्रिकेटर समय-समय पर वहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लड़के और लड़कियों को अपना सुझाव तकनीकी सहायता प्रदान  करेंगे।

प्रैक्टिस  सुबह 6:00 बजे से रात के 12:00 बजे तक चलेगा। क्रिकेट एकेडमी में बच्चों के लिए स्वीमिंग पूल के साथ तमाम सुविधाएं की व्यवस्था की गई है जो आधुनिक क्रिकेट में बच्चों को जरूरत है। जेके के जितेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले समय में बिहार के क्रिकेटर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर लहारेंगे।

पटना-बख्तियारपुर फोर लेन पर रुकनपुरा के पास जेके क्रिकेट एकेडमी अपना एक इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने जा रहा है। इस स्टेडियम में तीन ग्राउंड होंगे। इसके साथ-साथ शॉपिंग स्पोर्ट्स मॉल होगा जहां पर खिलाड़ियों को छोटे से लेकर बड़े सामान मिलेंगे। इस मॉल ब्रांडेड से लेकर लोकल लेवल के सामान उचित दाम पर उपलब्ध होंगे। यहां पर खिलाड़ियों की रहने खाने की समुचित व्यवस्था होगी। ट्रांसपोर्ट की सुविधा होगी ताकि विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी वअपने सपने को पूरा कर सकें।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

Also Read : BCA T-20 cricket : शाहाबाद जोन में प्रतीक व कृष्णा ओझा की शानदार गेंदबाजी से जीता रोहतास
Also Read : BCA T-20 Cricket : मगध जोन में पटना जीता, शशीम राठौर व हर्ष राज चमके
Also Read : BCA T-20 cricket Central Zone : खगड़िया के विश्वजीत गोपाला ने खेली शतकीय पारी
Also Read :BCA T-20 Cricket : सीमांचल जोन में अररिया ने किशनगंज को हराया
Also Read : BCA T-20 Cricket Tournament : मिथिला जोन में मधुबनी जीता, विभूति का पचासा
Also Read : BCA T-20 Cricket के मिथिला जोन में मधेपुरा ने सुपौल को सात विकेट से हराया
Also Read : BCA T-20 Cricket : अंगिका जोन में मुंगेर ने लखीसराय को 4 विकेट से हराया
Also Read : BCA T-20 Cricket : तिरहुत जोन में सीवान ने मुजफ्फरपुर को दी मात
Also Read : BCA T-20 Cricket : सेंट्रल जोन में नालंदा ने बेगूसराय को हराया
Also Read : BCA T-20 Cricket : सीमांचल जोन में पूर्णिया ने कटिहार को 8 विकेट से हराया
Also Read : BCA T-20 Cricket के शाहाबाद जोन में भोजपुर ने बक्सर को 3 विकेट से हराया
Also Read :BCA T-20 Cricket : भागलपुर का जीत का क्रम जारी,सूर्यवंशम ने बल्लेबाजी में दिखाया दम
Also Read :BCA T-20 Cricket : मगध जोन में जहानाबाद पर गया की जीत में चमके गौरव
Also Read :BCA T-20 Cricket के तिरहुत जोन में सारण ने समस्तीपुर को 5 रन से हराया
Also Read :BCA T-20 Cricket : चंपारण जोन में ईस्ट चंपारण व शिवहर की टीम जीती

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights