Tuesday, June 16, 2026
Home Slider ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड शीर्ष पर, रियाल मैड्रिड भी जीता

ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड शीर्ष पर, रियाल मैड्रिड भी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। एटलेटिको मैड्रिड ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखते हुए शनिवार को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर जगह बनाई जबकि रियाल मैड्रिड की टीम भी जीत के इंतजार को खत्म करने में सफल रही। बार्सीलोना की टीम को हालांकि एक बार फिर हार की निराशा झेलनी पड़ी।

रियाल मैड्रिड ने सेविला को 1-0 से हराकर पिछले तीन मैचों में दो हार और एक ड्रॉ की निराशा को पीछे छोड़ा जिससे मैनेजर जिनेदिन जिदान को कुछ राहत मिली होगी। यह गोल हालांकि रियाल मैड्रिड के किसी खिलाड़ी ने नहीं किया बल्कि यह यासिन बोउनोउ का दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल था।

एटलेटिको मैड्रिड ने वालाडोलिड को 2-0 से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की और मौजूदा सत्र में पहली बार शीर्ष पर जगह बनाने में सफल रही। टीम के 10 मैचों में 26 अंक हो गए हैं। रीयाल सोसीदाद की टीम 24 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन उसने 11 मैच खेले हैं। बार्सीलोना को हालांकि केडिज के खिलाफ 1-2 से हार झेलनी पड़ी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.