Tuesday, June 16, 2026
Home Slider सिरी ए फुटबॉल : मैकेनी के गोल से यूवेंटस ने टोरिनो को हराया

सिरी ए फुटबॉल : मैकेनी के गोल से यूवेंटस ने टोरिनो को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। वेस्टन मैकेनी यूवेंटस की ओर से गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बने जिससे टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में टोरिनो को 2-1 से हराया।

निकोलस एनकोलू ने नौवें मिनट में ही टोरिनो को बढ़त दिलाई लेकिन मैकेनी ने 77वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। लियोनार्डों बोनुची ने 89वें मिनट में गोल दागकर यूवेंटस की जीत सुनश्चित की।

इस जीत के साथ यूवेंटस की टीम इंटर मिलान से एक अंक आगे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंटर मिलान को हालांकि बोलोना के खिलाफ खेलना है। यूवेंटस की टीम शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से तीन अंक पीछे है जिसे रविवार को सेंपडोरिया से भिड़ना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.