ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन वनडे सीरीज में 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे वनडे में भारतीय टीम 51 रनों से हार गया। इस मैच में कई Records बने। ये हैं महत्वपूर्ण रिकॉर्ड
►ऑस्ट्रेलिया की यह भारत के खिलाफ 80वीं जीत थी।
►स्टीव स्मिथ ने आज अपने वनडे क्रिकेट कैरियर का 11वां शतक जड़ा।
►स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के खिलाफ लगातार तीसरा व पांचवां शतक लगाया।
►स्टीव स्मिथ ने पहले वनडे में 62 गेंदों पर शतक लगाया और दूसरे वनडे में भी 62 गेंदों पर ही शतक बनाया। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
►विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 2000 रन पूरे कर लिये। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम 34 पारियों में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
►भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपना 58 अर्धशतक बनाया। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के 58 अर्धशतक की बरबरी कर ली है और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पांचवे स्थान पर आ गए हैं।
►भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड ही बना डाला है। दरअसल, भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लगतार तीसरे मैच में 100 से ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी हुई है।
►भारतीय गेंदबाज पिछले 5 वनडे मैचों में पॉवरप्ले के 10 ओवर में विकेट निकालने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। विराट कोहली ने आज अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 22000 रन भी पूरे कर लिए, उनके यह रन 418 मैचों में आए हैं।
►एक वनडे पारी में पांच खिलाड़ियों द्वारा 50+ स्कोर : पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, कराची 2008, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, जयपुर 2013 *, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सिडनी 2020 *
►भारत के खिलाफ लगातार तीन वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी
1982-83 में जहीर अब्बास
2012-13 में नासिर जमशेद
2013 में क्विंटन डी कॉक
2020 में स्टीव स्मिथ






