Monday, May 25, 2026
Home Slider आंध्रप्रदेश क्रिकेट : लोकपाल ने दिया ऑर्डर-जिलों व क्लबों में BCCI के नये संविधान के अनुसार करें बदलाव

आंध्रप्रदेश क्रिकेट : लोकपाल ने दिया ऑर्डर-जिलों व क्लबों में BCCI के नये संविधान के अनुसार करें बदलाव

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

नई दिल्ली। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) जी. कृष्णामोहन रेड्डी ने एसीए से कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंजूर किए गए बीसीसीआई के नए संविधान के आधार पर नए बदलावों को अपने सभी जिला संघों और क्लबों में तीन महीने के अंदर लागू करें। लोकपाल ने इसके लिए अंतिम तारीख 10 फरवरी 2021 तय की है।

एसीए के एक अधिकारी ने कहा, कोविड-19 के कारण काफी देरी हुई है जिस पर लोकपाल ने ध्यान दिया है। अब लोकपाल ने हमसे सुधारों को लागू करने को कहा है, तो हम लागू करेंगे। कृष्णा जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए) की शिकायत का जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा, सुधार सिर्फ केडीसीए तक ही सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि उन्हें बाकी क्रिकेट संघों और क्लबों, जो एसीए के पूर्ण सदस्य हैं उनमें भी लागू किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बीसीसीआई से संबंधित राज्य संघों को बदलाव नए संविधान के मुताबिक करने चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights