Monday, June 8, 2026
Home Slider चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर

चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

साओ पाउलो। नेमार चोटिल होने के कारण ब्राजील के अगले सप्ताह उरूग्वे के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच में नहीं खेल पाएंगे। पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से चैंपियन्स लीग मैच में खेलते हुए नेमार की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
ब्राजील फुटबाल परिसंघ ने गुरुवार को पुष्टि की कि नेमार मंगलवार को मोंटवीडियो में होने वाले दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाईंग मैच में नहीं खेल पाएंगे।
पेरिस सेंट जर्मेन के कोच थॉमस टचेल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नेमार का ब्राजील की तरफ से खेलना असंभव है क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं लेकिन ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि इस स्ट्राइकर को टीम से जुड़ना चाहिए। नेमार चोट के कारण वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही बाहर हो गये थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.