Wednesday, March 18, 2026
Home Slider पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज उमर गुल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

by Khel Dhaba
0 comment

कराची। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल ने शनिवार को राष्ट्रीय टी20 कप के समापन के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

गुल ने पाकिस्तान की तरफ से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे) 2016 में खेला था। वह राष्ट्रीय टी20 कप में बलूचिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी टीम शुक्रवार को रावलपिंडी में सदर्न पंजाब से हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी।

गुल ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, भारी मन से और काफी सोच विचार करने के बाद मैंने राष्ट्रीय टी20 कप के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा पाकिस्तान के लिये पूरे जुनून और जज्बे के साथ खेला। क्रिकेट हमेशा मेरा पहला प्यार रहेगा लेकिन सभी अच्छी चीजों का एक न एक दिन अंत होता है। ’’

पेशावर में जन्में 36 वर्षीय गुल ने 2003 में वनडे में पदार्पण किया। उसी वर्ष उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में खेला था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights