Thursday, June 18, 2026
Home IPL-11 आईपीएल : रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय टीम के आलराउंड प्रदर्शन को दिया

आईपीएल : रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय टीम के आलराउंड प्रदर्शन को दिया

by Khel Dhaba
0 comment

यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स पर मिली शानदार जीत का श्रेय मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन को

रोहित ने जीत की हैट्रिक बनाने के बाद कहा, ‘‘हम अपनी ताकत के साथ खेलते हैं। हमारे पास स्तरीय टीम है। हमें प्रत्येक खिलाड़ी पर भरोसा है क्योंकि हमें पता है कि वे काफी प्रतिभावान हैं। हालात हमारे तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार थे। गेंद मूव कर रही थी और टीम में ऐसे खिलाड़ी होना अच्छा है जो ऐसे हालात का फायदा उठा सकते हैं। जब हम यहां आए थे तो हमें नहीं पता था कि हालात कैसे होंगे और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्ररक्षण शानदार था। इस पर हमें गर्व है। यहां आने के बाद हमने क्षेत्ररक्षण पर कड़ी मेहनत की है। मुझे खुशी है कि हम शानदार कैच लपकने में सफल रहे।’’

सूर्य कुमार की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि वह ऐसी पारी खेलने वाला है। मैंने आज मैच से पहले उससे बात की। वह पिछले कुछ मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर रहा था। यह सब शॉट खेलने से जुड़ा है और आज उसने परफेक्ट शॉट खेले।’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जल्द विकेट गंवाने से मदद नहीं मिलती। पिछले तीन मैचों में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर के अलावा हमारे अन्य खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

स्मिथ ने उम्मीद जताई कि स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स जल्द ही टीम की ओर से खेलेंगे जो अभी पृथकवास से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘स्टोक्स टीम से जुड़ने से अधिक दूर नहीं है। उम्मीद करता हूं कि उसके खेलने से पहले हम कुछ जीत दर्ज कर पाएंगे और लय हासिल कर पाएंगे। मुझे नहीं लगता कि हमें अधिक डरने की जरूरत है। हमें बस अपनी योजना को अमलीजामा पहनाना होगा और लंबे समय तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.