Tuesday, May 26, 2026
Home Slider बीसीसीआई ने एजीएम अनिश्चित काल के लिये स्थगित की

बीसीसीआई ने एजीएम अनिश्चित काल के लिये स्थगित की

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

नयी दिल्ली। बीसीसीआई ने 30 सितंबर को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक कोरोना वायरस महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिये स्थगित कर दी है चूंकि इसे आनलाइन आयोजित नहीं किया जा सकता ।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रदेश ईकाइयों को इसकी सूचना दे दी । भारतीय क्रिकेट बोर्ड तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत है और उसे हर साल 30 सितंबर से पहले एजीएम करानी होती है ।

शाह ने पत्र में कहा ,‘‘कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए तमिलनाडु सरकार के पंजीयन विभाग ने तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत सोसायटी के लिये एजीएम आयोजित करने की तारीख 30 सितंबर 2020 से बढाकर दिसंबर 2020 कर दी है । मामले पर कानूनी राय लेने के बाद बीसीसीआई ने एजीएम बाद में बुलाने का फैसला किया है ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights