Saturday, June 6, 2026
Home Slider ओसाका और ब्राडी सेमीफाइनल में, जेवरेव और कारेनो बस्टा की संघर्षपूर्ण जीत

ओसाका और ब्राडी सेमीफाइनल में, जेवरेव और कारेनो बस्टा की संघर्षपूर्ण जीत

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयार्क। नाओमी ओसाका और जेनिफर ब्राडी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी लेकिन पुरुष वर्ग में अलेक्सांद्र जेवरेव और पाब्लो कारेनो बस्टा को अंतिम चार में पहुंचने के लिये काफी पसीना बहाना पड़ा।

जापान की खिलाड़ी और दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका ने अपने दमदार खेल के दम पर अमेरिका की विश्व में 93वें रैंकिंग की शेल्बी रोजर्स को 6-3, 6-4 से हराया। दो साल पहले यूएस ओपन जीतने वाली ओसाका सेमीफाइनल में ब्राडी से भिड़ेगी।

अमेरिका की 28वीं वरीयता प्राप्त ब्राडी ने कजाखस्तान की 23वीं वरीय यूलिया पुतिनसेवा को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

पुरुष एकल
इस बीच पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी जेवरेव ने क्रोएशिया के 27वें वरीय बोर्ना कोरिच के खिलाफ 12 डबल फॉल्ट और 46 गलतियों के बावजूद 1-6, 7-6 (5), 7-6 (1), 6-3 से जीत दर्ज की।

20वीं वरीयता प्राप्त कारेनो बस्टा ने चार घंटे से भी अधिक समय तक चले मैच में कनाडा के 12वें वरीय डेनिस शापोवालोव को 3-6, 7-6 (5), 7-6 (4), 0-6, 6-3 से हराया। पिछले 17 वर्षों में यह पहला अवसर है कि पुरुष क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले किसी भी खिलाड़ी ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट नहीं जीता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.