Friday, June 5, 2026
Home Slider ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा-अब उपकप्तान कौन, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया मजेदार जवाब, आप भी पढ़ें

ट्विटर पर एक यूजर ने पूछा-अब उपकप्तान कौन, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया मजेदार जवाब, आप भी पढ़ें

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अहम सदस्य सुरेश रैना यूएई पहुंचने के बाद निजी कारणों के चलते स्वदेश वापस आ चुके हैं। रैना के न होने से सीएसके फैन्स के मन में लगातार यह सवाल है कि उनकी अनुपस्थिति में अब कौन टीम की उपकप्तानी का भार संभालेगा। इस कड़ी में एक सीएसके फैन ने सीधा फ्रेंचाइजी से ट्विटर पर पूछ लिया कि रैना के न होने पर कौन टीम का उपकप्तान बनेगा। इस सवाल का सीएसके ने मजेदार जवाब दिया है जिसकी काफी तारीफ हो रही है।

टि्वटर पर बिलगेट्स बिल्लू नाम के एक यूजर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से सवाल किया कि, ‘शेरों, अब वाइस कैप्टन कौन है?’ सोशल मीडिया पर बिंदास जवाब देने के लिए जानी जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इसका भी मजेदार जवाब दिया है। सुपरकिंग्स ने इसका जवाब तमिल भाषा में दिया है, जिसका हिंदी मतलब है, ‘डर क्यों, जब बुद्धिमान कैप्टन यहां है।’ 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.