Sunday, March 1, 2026
Home Slider वैशाली जिला क्रिकेट संघ की बैठक में हुए कई निर्णय, प्लेयर्स का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से

वैशाली जिला क्रिकेट संघ की बैठक में हुए कई निर्णय, प्लेयर्स का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। सोमवार को बाघमली  सूर्यदेव  मेमोरियल स्कूल में हुई वैशाली जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने की जिसमें समिति विस्तार, वैशाली जिला क्रिकेट लीग, खाते का संचालन और वेबसाइट बनाने पर चर्चा हुई। विभिन्न कमेटियों का गठन भी बैठक के दौरान किया गया।

क्रिकेट संचालन समिति का चेयरमैन नागेश्वर प्रसाद गुप्ता   और विकास आनंद कन्वेनर को बनाया गया।

वहीं अंपायर कमिटी धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार को रखा गया। टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन अभय कुमार सिंह और कन्नवेनर राजा कुमार  और संजय कुमार को बनाया गया। क्रिकेट डेवलपमेंट कमिटी में राहुल कुमार, फैज खान, मिथिलेश तिवारी, सुबोध कुमार, अंशु कुमार को रखा गया है।

सीनियर चयन समिति का चेयरमैन सिराज खान तथा जूनियर चयन समिति का चेयरमैन अनिमेष सिंह को बनाया गया। लीगल कमिटी और मेडिकल कमिटी की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

वैशाली जिला क्रिकेट लीग के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से कराने का निर्णय लिया गया जोकि 5 अक्टूबर तक चलेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म वैशाली जिला संघ कार्यालय से लिया जा सकता है। इस बार खिलाड़ियों को नास्ता और बाल के अलावा जो भी सुविधाएं हैं वह संघ द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएंगीl संघ के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया है की पारदर्शिता के लिए हम लोगों ने वेबसाइट बनाने का निर्णय लिया है और जितने भी लीग मैच होंगे उनके  स्कोर वेबसाइट पर प्रत्येक दिन अंकित किया जाएगा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights