Saturday, June 6, 2026
Home Slider लियोन को हरा बायर्न म्यूनिख चैंपियंस लीग के फाइनल में

लियोन को हरा बायर्न म्यूनिख चैंपियंस लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

लिस्बन। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लियोन को 3-0 से हराकर यूईएफए चैंपियंस लीग 2020 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्वार्टर फाइनल में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना को 8-2 से करारी मात देने वाली बायर्न म्यूनिख ने सेमीफाइनल में भी अपने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की।

पांच बार की चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने शुरू से ही दबाव बरकरार रखा। टीम को 18वें मिनट में इसका फायदा भी मिल गया। सर्ज नाबरी ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके 15 मिनट बाद ही नाबरी ने दूसरा गोल कर दिया।

दूसरे हाफ में भी बायर्न म्यूनिख आक्रामक फुटबॉल खेली। 88वें मिनट में रॉबर्ट लेवेंडोस्की ने बायर्न के लिए तीसरा गोल दागते हुए फाइनल में बर्थ पक्की कर दी। लेवेंडोस्की का यह इस सीजन का 15वां गोल रहा। रविवार को फाइनल में अब बायर्न म्यूनिख का सामना पेरिस सेंट जर्मेन से होगा। बायर्न की टीम अपना पांचावां यूरोपियन खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.