Wednesday, March 18, 2026
Home Slider UEFA Champions League : मैनचेस्टर सिटी को हरा लियोन सेमीफाइनल में

UEFA Champions League : मैनचेस्टर सिटी को हरा लियोन सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

लिस्बन। मोउसा डेम्बेले के दो और मैक्सवेल कोर्नेट के एक गोल के बूते लियोन ने यूईएफा चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हरा कर सेमीफाइनल मेंअपनी जगह पक्की कर ली है।

फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग में सातवें स्थान पर रहने वाली लियोन ने मैनचेस्टर सिटी को लगतार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंचने से रोक दिया। सेमीफाइनल में लियोन का सामना बायर्न म्यूनिख से होगा। मैनचेस्टर सिटी के लिए एकमात्र गोल केविन डी ब्रुएन ने मैच के 69वें मिनट में किया।

इससे पहले कोर्नेट से मैच के 24वें मिनट में गोल कर लियोन का खाता खोला। मैच जब एक-एक की बराबरी पर था तब डेम्बेले (79 वां और 87 वां मिनट) ने आठ मिनट के अंदर दो गोल कर टीम का 3-1 से बढ़त दिला दी, जो निर्णायक साबित हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights