Friday, June 5, 2026
Home Slider बॉथम को ‘House of Lords’ का सदस्य बनाया गया

बॉथम को ‘House of Lords’ का सदस्य बनाया गया

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। इंग्लैंड के महान आल राउंडर इयान बॉथम को ब्रिटिश संसद में ‘हाउस ऑफ लाड्र्स’ का सदस्य बनाया गया। वह सरकार द्वारा ‘हाउस ऑफ लाड्र्स’ (उच्च सदन) के लिये चुने गये 36 नये दिग्गजों में शामिल हैं।

पूर्व कप्तान बॉथम ने इंग्लैंड के लिये 1977 और 1982 के बीच 102 टेस्ट मैच खेले थे और वह ब्रेक्सिट के समर्थक हैं। 64 साल के खिलाड़ी को 2007 में चैरिटी और क्रिकेट में सेवाओं के लिये ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया गया था।

इंग्लैंड की महिला टीम की पूर्व कप्तान रशेल हेहो-फ्लिंट के 2011 में चुने जोन के बाद ‘पीयरेज’ से नवाजे जाने वाले वह पहले क्रिकेटर हैं। वह सदन में ‘क्रासबेंच – स्वतंत्र – पीयर’ के तौर पर बैठेंगे। संन्यास के बाद वह क्रिकेट मैचों में कमेंटरी के अलावा चैरिटी अभियानों से जुड़ गये, जिसमें ल्यूकीमिया के शोध के लिये फंड जुटाना शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.