Tuesday, May 26, 2026
Home Slider हेमांग अमीन बीसीसीआई के अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त

हेमांग अमीन बीसीसीआई के अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। आईपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी हेमांग अमीन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंतरिम मुख्य कायऱ्कारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सदस्यों को सोमवार को ई-मेल के जरिए इसकी जानकारी दी। हाल ही में बीसीसीआई ने राहुल जौहरी के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफे को स्वीकार किया था जिसके बाद हेमांग को अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया है।
जय शाह ने ई-मेल में लिखा, जैसा कि आपको पता है कि राहुल ने कुछ दिनों पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था और वह अब बीसीसीआई के साथ नहीं जुड़े हैं। हम आईपीएल के सीओओ हेमांग को बीसीसीआई का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर रहे हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप हेमांग को उनकी नयी भूमिका में अपना सहयोग दें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights