Saturday, June 6, 2026
Home Slider कनफिलक्ट ऑफ इंटरेस्ट से बरी होने वाली खबर भ्रम फैलाने वाली : प्रकाश कुमार सिंह

कनफिलक्ट ऑफ इंटरेस्ट से बरी होने वाली खबर भ्रम फैलाने वाली : प्रकाश कुमार सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सचिव प्रकाश कुमार सिंह ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार द्वारा जारी उस बयान भ्रम फैलाने वाला बताया है जिसमें कहा गया है कि इथिक ऑफिसर बीके जैन ने कनफिलक्ट्स ऑफ इंटरेस्ट के आरोप से बरी कर दिया है।

उन्होंने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आरा में हुई एजीएम में सर्वसम्मति से राघवेंद्र जी को इथिक ऑफिसर बनाया गया है। ऐसे में बीके जैन को इथिक ऑफिसर के रूप प्रस्तुत करना गलत लगता है। दूसरी बात यह कि मनोज कुमार शुक्ला की शिकायत पर यह फैसला हुआ। मनोज कुमार शुक्ला जब किसी जिला क्रिकेट संघ के सदस्य ही नहीं तो शिकायत कर्ता कैसे। मनोज कुमार शुक्ला बार-बार अपने आपको वैशाली जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बताते हैं। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार शुक्ला वैशाली जिला क्रिकेट संघ में किसी भी पद पर नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबर को प्रकाशित कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। खिलाड़ियों को ऐसे भ्रमित करने वाली खबरों से दूर रहना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.