Saturday, June 6, 2026
Home Slider दो साल का प्रतिबंध खत्म, स्मिथ फिर कप्तानी संभाल सकेंगे

दो साल का प्रतिबंध खत्म, स्मिथ फिर कप्तानी संभाल सकेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

सिडनी। स्टीव स्मिथ पर लगा दो साल का कप्तानी प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया जिससे वह फिर से ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल सकेंगे। हालांकि कोविड-19 महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अभी अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं।
दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में स्मिथ के शामिल होने के बाद उनकी कप्तानी छीन ली गयी और ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुआई करने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

उनका यह प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया और अगर जरूरत पड़ी तो वह फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी संभाल सकेंगे।
स्मिथ ने चैनल नाइन टीवी से कहा कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं जिसके लिये वह घर में बने जिम में अभ्यास कर रहे हैं और गिटार बजा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को न्यूजीलैंड में श्रृंखला खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेना था। लेकिन अभी इसके आयोजन पर चीजें स्पष्ट नहीं हुई हैं और ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड और बांग्लादेश के दौरे पर भी बादल छाये हुए हैं।

स्मिथ ने कहा, इस समय ऐसा बिलकुल नहीं लग रहा है कि आईपीएल आयोजित होगा। मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में कुछ बैठकें होंगी। लेकिन मैं शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की कोशिश कर रहा हूं। अगर यह होती है तो अच्छा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.