Tuesday, June 9, 2026
Home Slider क्रिकेटर सुरेश रैना को पुत्र रत्न की प्राप्ति

क्रिकेटर सुरेश रैना को पुत्र रत्न की प्राप्ति

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका ने सोमवार को पुत्र को जन्म दिया।
सुरेश रैना ने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने साथ ही प्रशंसकों को अपने बेटे का नाम भी बताया। उन्होंने अपने बेटे का नाम रियो रैना रखा है।


रैना की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के टीम साथी हरभजन सिंह ने रैना को बधाई दी है। रैना और प्रियंका की इससे पहले एक बेटी ग्रेसिया है जिसका जन्म 2016 में हुआ था।


चेन्नई टीम में रैना ‘चिन्ना थाला’ के नाम से जाना जाता है और चेन्नई टीम ने उनके बेटे का स्वागत ‘कुट्टी थाला’ के नाम से किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.