Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया क्रिकेट लीग में सुभाष नगर वीर सीसी 33 रनों से जीता

पूर्णिया क्रिकेट लीग में सुभाष नगर वीर सीसी 33 रनों से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब ने आरसीपी ब्लू पर 33 रन से जीत हासिल कर 2 अंक हासिल किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ezgif.com-optimize.gif
This image has an empty alt attribute; its file name is ezgif.com-gif-maker-1.gif
This image has an empty alt attribute; its file name is ezgif.com-gif-maker.gif

सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 122 रन बनाए। ऋषभ ने 30 रन, अंकुश ने 18 रन, विश्वजीत ने 18 रन बनाए। शादाब ने 20 रन देकर 3 विकेट, हेमंत गोलू ने 5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट, राज कुमार ने 5 ओवर 26 रन 2 विकेट हासिल किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-magestic-1.jpg

122 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीपी ब्लू की टीम 20.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 89 रन ही बना पाई। अक्षय ने 44 रन, हेमन्त गोलू ने 14 रन बनाए। शिव ने 5 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट, राणा ने 16 रन देकर 2 विकेट, अंकुश ने 3 ओवर 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के शिव कुमार रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights