Sunday, May 31, 2026
Home बिहारक्रिकेट संतोष तिवारी की देखरेख में होगी बाबन पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग 17 मार्च से

संतोष तिवारी की देखरेख में होगी बाबन पत्ती स्कूल क्रिकेट लीग 17 मार्च से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 17 मार्च से बाबन पत्ती स्कूली क्रिकेट लीग का आयोजन टर्निंग प्वायंट द्वारा पटना किया जायेगा। यह जानकारी मेजबान टर्निंग प्वायंट के निदेशक कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इस लीग में खेलने वाली 12 टीम की ओर से खेलने हेतू खिलाड़ियों का चयन चार केंद्रों पर तकनीकी निदेशक संतोष तिवारी के नेतृत्व में ओपन ट्रायल के माध्यम से किया जायेगा।

लीग के तकनीकी निदेशक संतोष तिवारी ने कहा कि ओपन ट्रायल में 12 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल में पढ़ने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सभी मैच 25-25 ओवर के खेले जायेंगे।

आयोजन अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने कहा कि इस लीग में भाग लेने वाली 12 टीम को देश के नामी गिरामी विश्वविद्यालय खरीदेगी। सभी खिलाड़ी को रंगीन ड्रेस के साथ अन्य सुविधा फ्रेंचाइजी ओनर द्वारा प्रदान किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि इस लीग में खेलने हेतू ओपन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए तकनीकी निदेशक संतोष तिवारी से मोइनुल हक स्टेडियम में संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.