Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम रवाना

पटना विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कटक (ओड़िशा) में होने आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पटना विश्वविद्यालय की टीम शनिवार (28 दिसम्बर) को रवाना हो गयी। पीयू पहला मैच बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से 30 दिसंबर को होगा। टीम का चयन पिछले दिनों सायंस कॉलेज मैदान पर संपन्न अंतर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया। यह जानकारी पटना विश्वविद्यालय स्पोट्र्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो.डॉ. अनिल कुमार व सचिव शिव सागर प्रसाद ने दी। टीम के साथ प्रशिक्षक सह मैनेजर के रूप में सायंस कॉलेज के पीटीआई जावेद खान गये हैं।

टीम इस प्रकार है-अजय कुमार (कप्तान), तवाब खान, प्रवीण कुमार, प्रभात रंजन, राहुल गिरी और बसंत कुमार (सभी सायंस कॉलेज), रौशन कुमार (उपकप्तान), जय यादव, मयूल राज, प्रणय रंजन, आदित्य प्रकाश (सभी पटना कॉलेज), साहिल, सैफ खान, प्रथम पांडेय (वाणिज्य महाविद्यालय), हर्ष रंजन व नीरज कुमार चौधरी (बीएन कॉलेज)।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.