Friday, June 5, 2026
Home Slider भारोत्तोलक सीमा डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित

भारोत्तोलक सीमा डोपिंग मामले में चार साल के लिए प्रतिबंधित

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारत की राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी भारोत्तोलक सीमा पर डोपिंग उल्लघंन के लिए चार साल का प्रतिबंध लगाया गया।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कहा कि सीमा के डोप नमूने इस साल विशाखापत्तनम में 34वीं महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलक चैम्पियनशिप के दौरान एकत्रित किये गये थे।

बयान के अनुसार, चैम्पियनशिप के दौरान लिये गये नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाये गये जो प्रदर्शन को सुधारने के लिये किये गये थे। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का सीधा उल्लघंन था।

इसके मुताबिक, उनके नमूने में हाइड्रोक्सी 4 मिथॉक्सी टेमोक्सीफेन, सलेक्टिव एस्ट्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलर मेटेनोलोन, एनाबोलिक स्टेराइड ओस्टारीन, सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलर मौजूद थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.