Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला क्रिकेट लीग में मां मुंडेश्वरी सीसी विजयी

कैमूर जिला क्रिकेट लीग में मां मुंडेश्वरी सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जिला क्रिकेट लीग मैच में सोमवार को मां मुंडेश्वरी सीसी ने जूपिटर सीसी को नौ विकेट से हराया। घने कोहरे की वजह से मैच 35-35 ओवरों का कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूपिटर सी सी 33 ओवरों में मात्र 122 रनों पर सिमट गई। आशुतोष ने 35 रन तथा नीरज ने 27 रन बनाए। आदित्य और रौशन ने 3-3 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी में खेलने उतरी मां मुंडेश्वरी सी सी के बल्लेबाजों ने मात्र 19.4 ओवरों में ही 9 विकेट से जीत हासिल कर लिया। मां सलमान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 52 रन बनाए तथा राहुल ने 35 रन बनाकर उनका साथ दिया।

आज के मैन ऑफ द मैच आदित्य को पुरस्कार जिला संयोजक अजय सिंह द्वारा दिया गया।  मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह और भानु पटेल ने तथा स्कोरिंग मनीष सिंह और सौरभ ने किया।

इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, कारू, एनाक रॉय दास, प्रीतेश प्रताप, विकास पटेल, विकास सिंह, तनवीर, दिलीप पटेल समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कल का मैच विनर क्रिकेट क्लब और मां मुंडेश्वरी क्रिकेट क्लब के बीच खेल जाएगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights