Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट : श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाइनल में

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट : श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग पूल सी का अंतिम लीग मैच श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी ने तेघड़ा को 4 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 142 रन बनाए। गौरव ने 38, शुभम ने 38 रन बनाए। रजनीश ने 4 और रोशन ने 3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी तेघड़ा की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 138 रन बनाये। रोशन ने 35 रन और मानव ने 22 रन बनाए। जकारिया ने 2, कुलवंत ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कुशवाहा, प्रेम रंजन पाठक, रिफाइनरी यूनियन के सचिव ललन कुमार, दीपक कुमार, सुधीर गुप्ता, दिलजीत कुमार मौजूद थे। इस मैच के मुख्य अंपायर विनीत कुमार और सनोज मेग्गिल थे। स्कोरर मोहम्मद इमरान और उद्घोषक निराला कुमार थे।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.