पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला जूनियर क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मैच में इस मैच को पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप ए ने सरसी क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हरा कर 2 अंक हासिल किए।

सरसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 123 रन बनाए। रजनीश ने नाबाद 16 रन, रितु रंजन ने 13 रन एवं सागर ने 12 रन बनाए। सफ़र उद्दीन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, राजू सिंह ने 7 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट एवं क्षितिज ने 6 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप ए ने 22.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 125 रन बनाए। सफ़र उद्दीन ने नाबाद 33 रन एवं साजन ने 22 रन बनाए। अभ्युदय ने 7 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, शिव शंकर ने 5 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट एवं सुमिल ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किए। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोचिंग कैंप ए के सैफुद्दीन बने। इस मैच के निर्णायक विमल मुकेश, विकास कुमार एवं स्कोरर अंकित कुमार थे।
18 दिसंबर 2019 को होने वाले मैच: कुमार इलेवन क्रिकेट क्लब बनाम एकलव्य क्रिकेट क्लब बनमनखी ।
मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिन्हा, विजय ली, गौतम चौधरी, विनोद जी, अभिषेक ठाकुर, नवीन घोष आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।
115
previous post